बिहार में वोटर लिस्ट की जांच से जनता परेशान, एआईएमआईएम ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

एआईएमआईएम ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

किशनगंज बिहार में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया से आमजन परेशान चल रहे हैं. एआईएमआईएम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस सिलसिले में एआईएमआईएम बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान, प्रदेश महासचिव आफताब आलम, राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन और बिहार प्रदेश सचिव राणा रणजीत सिंह ने बिहार राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में मांग की गई है कि इस विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया को आगामी बिहार विधानसभा चुनावों तक के लिए स्थगित कर दिया जाए क्योंकि इस प्रक्रिया के चलते आम मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज़ जुटाने के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. बता दें कि एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी इस मुद्दे पर पहले ही चुनाव आयोग को पत्र लिख चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >