सड़क निर्माण नहीं होने से लोग आक्रोशित, एनएच 327 ई किया ढाई घंटा किया जाम

ठाकुरगंज प्रखंड के पिपरीथान चौक से बंगाल सीमा तक जाने वाली ग्रामीण सड़क का निर्माण टेंडर होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं होने से भाजपा नेताओं ने एनएच 327 ई को जाम कर दिया

टेंडर होने के बाद भी नहीं नहीं हो रहा निर्माण, भाजपा नेताओं का प्रदर्शन गलगलिया ठाकुरगंज प्रखंड के पिपरीथान चौक से बंगाल सीमा तक जाने वाली ग्रामीण सड़क का निर्माण टेंडर होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं होने से भाजपा नेताओं ने एनएच 327 ई को जाम कर दिया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्थानीय भाजपा नेता अपने ही सरकार के संवेदक और विभाग के अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठ गये. भाजपा नेता सहित ग्रामीणों ने अररिया – गलगलिया फोर लाइन सड़क को पिपरीथान चौक पर 2.5 घंटे तक यातायात अवरुद्ध करते हुए प्रदर्शन जताया. इस दौरान सड़क के दोनों छोर पर सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गई. लगभग ढाई घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहने से राहगीरों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा. वहीं जाम की खबर सुनते ही मौके पर बीडीओ अहमर अब्दाली, क़ुर्लिकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने लोगों को समझाने का प्रयास किया जो विफल रहा. वहीं स्थानीय जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर विभागीय अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत करने की मांग की. विभाग की ओर से भरोसा दिलाने, विधायक व अधिकारियों के समझाने- बुझाने के बाद आवागमन पुनः बहाल हुआ. इस बाबत बताते चले कि प्रखंड अंतर्गत पिपरीथान राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-327 ई से बादल चौक होते हुए बंगाल सीमा तक जाने वाली करीब 15 किमी लंबी पक्की सड़क के अत्यधिक जर्जर होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था.. जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल धरनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल 2 किशनगंज के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह को एक सप्ताह के अंदर चलने लायक सड़क का निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया. भाजपा नेता अरुण सिंह ने बताया कि सहायक अभियंता कनीय अभियंता ने सड़क पर मोटर साइकिल चला कर मुआयना की. मुआयना करने के बाद सड़क जर्जर होने की बात को उन्होंने स्वीकार किया और इसे सही कराने की बात कही. मौके पर स्थानीय ग्रामीण पूर्व पंचायत समिति सदस्य जेडीयू नेता श्रीलाल राय, शैलेंद्र सिंह, बीजेपी गुरुचरण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह संतोष सिंह, रणजीत सिंह, रामानंद सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष मुकेश हेंब्रम, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह, सुबोध टुडू, वीरेन मुर्मू, जहूर आलम, सुनील सहनी, विनोद सहनी, अजीत राम, शत्रुघ्न पंडित, रामचंद्र राय दिनेश राय रंजन कुमार नीरज सिंह आदि ने अल्टीमेटम दिया था कि अब आंदोलन के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है. लिहाजा इलाके के लोग विभाग की लापरवाही से तंग आकर सड़क पर उतरने को बाध्य हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >