मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना

शहर के धर्मगंज रेल गुमटी के समीप स्थित ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर में शनिवार को विशेष पूजा व आरती का आयोजन किया गया. यहां सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे

किशनगंज शहर के धर्मगंज रेल गुमटी के समीप स्थित ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर में शनिवार को विशेष पूजा व आरती का आयोजन किया गया. यहां सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. पुरोहित विवेक शुक्ला व अन्य विद्वान पुरोहितों के द्वारा बजरंगबली की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई. मंदिर परिसर में संध्या में आरती को लेकर भी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटती है. मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में विशेष पूजा आयोजित की जाती है. यहां मांगी गई मनोकामना भी पूर्ण होती है. साथ ही पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >