कृषि यांत्रिकरण योजना में ऑनलाइन लॉटरी आयोजित

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कृषि यांत्रिकरण योजना वर्ष 2024-25 अन्तर्गत ऑनलाइन तृतीय लॉटरी का आयोजन किया गया.

किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कृषि यांत्रिकरण योजना वर्ष 2024-25 अन्तर्गत ऑनलाइन तृतीय लॉटरी का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 160 परमिट निर्गत किया गया. निर्गत परमिट के आलोक में संबंधित किसान कृषि विभाग में पंजीकृत विक्रेता अपने स्वेच्छानुसार अनुदानित दर पर कृषि यंत्र क्रय करेंगे. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक शान्तनु कुमार, आत्मा के सहायक निदेशक कुमार विजय, कृषि अभियंत्रण वरूण कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, मो मिराज, सहायक निदेशक (शष्य), किशनगंज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >