अवैध बालू खनन को ले मारपीट एक व्यक्ति घायल, भर्ती

अवैध बालू खनन को ले मारपीट एक व्यक्ति घायल, भर्ती

किशनगंज. चकला बेलवा में अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. मारपीट में एक व्यक्ति मोतिउर रहमान चकला निवासी बुरी तरह घायल हो गया. घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों व उनके परिजनों द्वारा आनन-पानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. सदर अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज जारी है. सदर अस्पताल में इलाजरत घायल व्यक्ति मोतिउर रहमान का पुत्र ने बताया कि अवैध रूप से वहां पर बालू खनन किया जा रहा है. बालू खनन करने के बाद ट्रैक्टर पर लोडकर रास्ते से गुजरते हैं. इस दौरान रास्ते में धूल काफी ज्यादा उड़ने लगता है इसी को लेकर उन लोगों से कहा गया कि बालू लेकर जाते हो तो रास्ते में पानी का छिड़काव कर दिया करो इसी बात को लेकर मारपीट होने लगा और मेरे पिताजी मोतिउर रहमान को उन लोगों ने बुरी तरह से मारा-पीटा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >