340 अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक गिरफ्तार

सदर थाना की पुलिस ने रविवार को सदर थाना क्षेत्र के रामपुर चेकपोस्ट के पास से अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है

किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने रविवार को सदर थाना क्षेत्र के रामपुर चेकपोस्ट के पास से अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिया गया आरोपित मोहम्मद कलाम खगड़ा का रहने वाला है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से किशनगंज शहर में लॉटरी को लाया जा रहा है. सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस रामपुर चेकपोस्ट के पास पहुंची, तभी एक युवक बाइक से शहर में प्रवेश कर रहा था. तलाशी लेने पर उसके पास से 340 पिस लॉटरी टिकट बरामद किया गया. मामले आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >