अपर समाहर्ता ने मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक

अपर समाहर्ता ने मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक

किशनगंज. भूकंप परिदृश्य पर आयोजित किये जाने वाले मॉक अभ्यास की तैयारी व समन्वय को लेकर अपर समाहर्ता, जिला आपदा प्रबंधन ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार ने कहा कि उत्तर बिहार के जिलों में संभावित भूकंप परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल आयोजित की जायेगी. 26 फरवरी को प्रातः 08:03 बजे 8.0 मैग्नीट्यूड के भूकंप की काल्पनिक स्थिति मानते हुए पूरे बिहार, विशेषकर उत्तरी क्षेत्रों में व्यापक क्षति की स्थिति पर चर्चा की गयी. बताया कि इस परिदृश्य में सरकारी व निजी भवनों को नुकसान, भवनों में गहरी दरारें, भूस्खलन, आगजनी, आवासीय व मार्केट कॉम्प्लेक्स से लोगों के सुरक्षित निकासी, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने तथा अस्पतालों पर अत्यधिक दबाव जैसी परिस्थितियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गयी. साथ ही प्लांड स्टेजिंग एरिया, राहत शिविर तथा अन्य आइआरएस इंफ्रास्ट्रक्चर को करने की आवश्यकता पर बल दिया. बैठक में अवगत कराया गया कि एसईओसी/डीईओसी द्वारा स्थिति पर नियंत्रण रखते हुए आवश्यकता के अनुसार इंसिडेंट कमांड पोस्ट का गठन किया जायेगा. मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग पटना व दिल्ली दोनों स्थानों से की जायेगी. मॉक ड्रिल के लिए जिले में विभिन्न स्थलों को चिन्हित किया गया है, जिनमें जिला पदाधिकारी कार्यालय, गर्ल्स हाई स्कूल, असफाकउल्लाह खान स्टेडियम, खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन, सदर अस्पताल, सार्वजनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स सहित अन्य स्थल शामिल हैं. मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, पर्याप्त पुलिस बल, एसएसबी, एसडीआरएफ, होम गार्ड आदि की समुचित व्यवस्था की गयी है. कार्यक्रम की समय-सारिणी के अनुसार प्रातः 08 बजे प्रारंभिक स्थिति में आईआरएस को सक्रिय कर सभी सुविधाएं कार्यरत कर दी जाएंगी. 08:20 बजे भूकंप अलर्ट जारी कर त्वरित कार्रवाई व बिजनेस कंटिन्यूटी की जांच की जायेगी. 08:30 से 08:50 बजे तक वायरलेस कम्युनिकेशन पर स्विच करते हुए सिचुएशनल अवेयरनेस व अपडेट किया जाएगा. 08:50 से 09:40 बजे तक प्रारंभिक सामुदायिक प्रतिक्रिया व लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. इसके पश्चात चयनित सिमुलेशन साइट्स पर विभिन्न एजेंसियों द्वारा राहत व बचाव कार्य किया जाएगा. 10:30 से 12:10 बजे तक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम द्वारा भौतिक निरीक्षण किया जाएगा तथा 12:15 बजे से जिला पदाधिकारी द्वारा डीब्रीफिंग की जाएगी. अपर समाहर्ता पदाधिकारियों को समय पर सतर्क रहने, 08:20 बजे अलर्ट जारी होने के उपरांत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने, सेटेलाइट फोन के माध्यम से कनेक्टिविटी स्थापित करने तथा लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से गतिविधियों का प्रसारण करने के निर्देश दिया. बैठक में जानकारी दी गयी कि गृहमंत्री के किशनगंज आगमन का प्रस्ताव भी संभावित है. इस मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, एसएसबी, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, वन विभाग, परिवहन विभाग, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस सहित अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी. बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, एडीटीओ, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, एसएसबी के बटालियन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >