लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन- आइजी

लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन- आइजी

कोचाधामन. पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने सोमवार को कोचाधामन थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व पारदर्शी पुलिसिंग को लेकर थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया. पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न पंजी, मालखाना का देखरेख तथा लंबित कांडों की समीक्षा की. साथ ही केस डायरी अनुसंधान प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. आइजी ने विधि व्यवस्था सुदृढ़ रखने, कांडों के त्वरित निष्पादन व आमजनों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने का भी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया. मौके पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, एसडीपीओ गौतम कुमार, थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >