अर्राबाड़ी गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 के अर्राबाड़ी गांव में मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा एक नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया.

पहाड़कट्टा. प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 के अर्राबाड़ी गांव में मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा एक नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया. प्रभात खबर के 29 अप्रैल के अंक में छपी खबर ट्रांसफार्मर खराब, अर्राबाड़ी में विद्युत आपूर्ति बाधित के छपने के बाद मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर संबधित विभाग द्वारा लगाया गया है. जिससे अर्राबाड़ी ग्रामवासी अब खुश है. बता दें कि विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से दर्जनों घरों में पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप थी. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को गर्मी सहित अन्य प्रकार की समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा था. जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जेई से किया था लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था. खबर छपने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आई और कर्मियों को भेजकर 63 केवी का एक नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. उपभोक्ताओं ने सोमवार को खराब विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थल पर प्रदर्शन कर जनहित के मद्देनजर प्रभात खबर समाचार पत्र के माध्यम से जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं स्थानीय विधायक इजहारुल हुसैन से नये ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी. मौके पर राजा बाबू, तनवीर आलम, अनवर आलम, अब्दुल करीम, तारिक आलम, मंजर आलम, राहुल,आलम अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >