प्राथमिक विद्यालय में नयी प्रधान शिक्षिका ने लिया पदभार

डुमरिया प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

किशनगंज डुमरिया प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. वार्ड पार्षद दीपाली सिंह की मौजूदगी में व कॉर्डिनेटर अजय दत्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नई प्रधान शिक्षिका पुष्पांजलि कुमारी ने पदभार लिया. विद्यालय की शिक्षिकाओं ने वार्ड पार्षद दीपाली सिंह व विद्यालय नई प्रधान शिक्षिका पुष्पांजलि कुमारी का बुके देकर स्वागत किया गया. प्रधान शिक्षिका ने कहा कि उक्त विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना, स्कूल को और बेहतर बनाना प्राथमिकता होगी. पूर्व प्रभारी प्रधान शिक्षिका जूही कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >