चुनाव ड्यूटी में मृतक पूर्व प्रधानाध्यापक बैरागीझाड़ का नाम

चुनाव ड्यूटी में मृतक पूर्व प्रधानाध्यापक बैरागीझाड़ का नाम

ठाकुरगंज. पंचायत उपचुनाव में ड्यूटी लगने की बात तो सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी मृतक की ड्यूटी लगते नहीं देखा होगा. ये मामला किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड से जुड़ा हुआ बताया गया है. टेढ़ागाछ प्रखंड में हो रहे पंचायत उप चुनाव में एक ऐसे शिक्षक की ड्यूटी लगा दी गयी, जिनकी एक वर्ष पूर्व कैंसर से मौत हो चुकी है. अफसरों की लापरवाही का यह मामला सामने आया तो प्रशासनिक हलके में हलचल मच गई. नौ जुलाई को होने वाले पंचायत उप चुनाव में ठाकुरगंज बैरागीझाड के पूर्व प्रधान शिक्षक जहागीर आलम की ड्यूटी मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में लगाई गई थी. पूरे मामले की जानकारी जब लोगों को हुई तो इस मामले की जानकारी प्रशासनिक अफसरों को दी गयी कि पिछले वर्ष अगस्त माह मे उनकी मौत हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >