छात्रवृत्ति योजना शुरू करने के लिए सांसद ने मंत्री को लिखा पत्र

छात्रवृत्ति योजना शुरू करने के लिए सांसद ने मंत्री को लिखा पत्र

प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति बंद रहने से छात्रों को हो रही परेशानी, लंबित भुगतान करने का भी किया आग्रह

किशनगंज. सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आजाद ने बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को पत्र लिखकर प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक व अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं के वित्तीय वर्ष 2023–2024 से बंद रहने के कारण छात्र-छात्राओं को हो रही कठिनाइयों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. अपने पत्र में सांसद ने कहा है कि छात्रवृत्ति योजनाओं के बंद रहने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहयोग मिलता रहा है. सांसद ने विषय की गंभीरता को देखते हुए प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक व अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं को शीघ्र पुनः संचालित कराने की मांग की है. साथ ही उन्होंने लंबित छात्रवृत्तियों के भुगतान की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि समय पर छात्रवृत्ति मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सकेगा. वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख पाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >