प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों ने सुना पीएम मोदी का भाषण
प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों ने सुना पीएम मोदी का भाषण
By AWADHESH KUMAR | Updated at :
ब्रिगेडियर मैदान की जनसभा का नेपालगढ़ कॉलोनी में एलईडी प्रोजेक्टर से किया गया सीधा प्रसारण
किशनगंज. कोलकाता के ब्रिगेडियर मैदान में शनिवार को आयोजित विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन का अनुसरण स्थानीय नेपालगढ़ कॉलोनी दुर्गा मंदिर क्लब में एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया. इस अवसर पर स्थानीय बंगाली समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री का भाषण सुना. स्थानीय नेपालगढ़ कॉलोनी के नागरिकों ने कहा कि उनका क्षेत्र पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है. ऐसे में वे चाहते हैं कि उनके संबंधियों को भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले. उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त बिजली व प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी व रंगदारी की घटनाएं सामने आती रही हैं. नेताओं ने बताया कि कोलकाता के ब्रिगेडियर मैदान में आयोजित जनसभा में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. वहीं किशनगंज में भी लोगों ने एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से इस सभा का सीधा प्रसारण देखा व प्रधानमंत्री के विचारों को सुना. कार्यक्रम में प्रभारी दिपम सरकार, सह प्रभारी शिवम साहा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अरविंद मंडल, नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साहा, जिला महामंत्री जय किशन प्रसाद, जिला मंत्री सुबोध माहेश्वरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हरि किशोर साह, संतोष दास, प्रियरंजन शर्मा, माणिक पाल, रवि गोस्वामी, राजा सिन्हा सहित नेपालगढ़ कॉलोनी के कई स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.