आगलगी में घर समेत लाखों का सामान जलकर राख

अगलगी में घर समेत लाखों का सामान जलकर राख

बहादुरगंज. नेहरू कॉलेज चौक के समीप शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे भीषण आग लगने से मो नईमुद्दीन के परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग इतनी तेजी से फैली कि गुहाल घर व रसोईघर भी आग की भेंट चढ़ गए, और लाखों रुपये का समान खाक हो गया. घटना के दौरान घर में रखी पांच लाख 30 हजार रुपये की नगदी भी जल गयी. इसके अलावा पांच मवेशी व आधा दर्जन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जिनका पोस्टमार्टम भी कराया गया. आग की शुरुआत कैसे व कहां से हुई, इसकी सटीक जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पायी है. अग्निपीड़ित नौमान आलम ने बताया कि आग की लपटें इतनी तीव्र थीं कि घर के लोग जान बचाकर भागने में भी कठिनाई महसूस कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग को बुझाने के लिए बहादुरगंज व कोचाधामन से अग्निशमन की टीम पहुंची. इसके अलावा किशनगंज से भी अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची व कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सूचना मिलने पर नगर पंचायत के राजस्व कर्मचारी तारिक आलम भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे, लेकिन आग लगने के बाद सब कुछ जलकर राख हो चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >