सांसद ने दिघलबैंक प्रखंड किया दौरा, सुनीं समस्याएं

कांग्रेस सांसद डॉ मो जावेद आजाद ने दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया.

किशनगंज.कांग्रेस सांसद डॉ मो जावेद आजाद ने दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद डॉ जावेद आजाद ने आमजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल और उनकी समस्याओं को सुना. सांसद श्री जावेद ने दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत मोहामारी गांव और बैरबन्ना गांव लोहागारा हाट, सोमनी हाट पदमपुर, मोहामारी, बैरबन्ना, बालुबाड़ी, हारीभिट्टा एवं तुलसिया के जनसमस्याओं को संज्ञान में लेते हुए समाधान की दिशा में सम्बंधित अधिकारियों से यथाशीघ्र कारवाई हेतु आवश्यक निर्देश दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >