भूकंप से बचाव के लिए 26 फरवरी को होगी मॉकड्रिल, पांच स्थानों का चयन

भूकंप से बचाव के लिए आगामी 26 फरवरी को जिले में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा

– मॉकड्रिल की होगी गहन मॉनिटरिंग- सहायक आपदा प्रबंधक पदाधिकारी

किशनगंज

भूकंप से बचाव के लिए आगामी 26 फरवरी को जिले में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. मॉकड्रिल के तहत चिन्हित स्थानों पर एक साथ, एक ही समय पर भूकंप परिदृश्य आधारित मॉक अभ्यास आयोजित की जाएगी जिसमें सभी हितधारक भाग लेंगे. जिला में मॉकड्रिल को लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारिया की जा रही है. भूकंप मॉक ड्रिल के लिए आदर्श पांच स्थानों का चयन किया जाता है. जिसमें स्कूल व कॉलेज, जिला अस्पताल, सरकारी कार्यालय, भीड़भाड़ वाला बाजार, मॉल व रिहायशी टाउनशिप शामिल है. इन जगहों के चयन का कारण है कि यहां सबसे अधिक भीड़ होती है. रविवार को सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार के नेतृत्व में डीएस डॉ अनवर हुसैन एवं रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा ने शहर के प्रमुख चयनित स्थलों का निरीक्षण किया.

क्या कहते है आपदा प्रबंधन पदाधिकारी

सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि भूकंप से बचाव के लिए आगामी 26 फरवरी को जिले में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के लिए पांच स्थानों का चयन किया गया. उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे मॉक ड्रिल शुरू होगी और आठ बजकर बीस मिनट पर सायरन बजेगा. चयनित सभी स्थल पर जिला प्रशासन का प्रतिनिधि मौजूद रहेगा जो इसकी मॉनिटरिंग करेगा. आपात स्थिति की जानकारी देने के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य वास्तविक आपातकालीन स्थितियों (जैसे आग, भूकंप, या अन्य आपदाओं) के दौरान जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए पूर्व तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, और सुरक्षा योजनाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण करना है. यह सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाता है और घबराहट कम करता है.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >