विद्युत उर्जा चोरी का मामला दर्ज

नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने बिजली चोरी के विरुद्ध शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया

किशनगंज नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने बिजली चोरी के विरुद्ध शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया. अभियान में एक घरेलू उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत ऊर्जा चोरी का बड़ा मामला दर्ज करवाया गया है. किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के दौला पंचायत के समदा खीरदह गांव के एक घर में अवैध बिजली उपभोग का आरोप लगा था. जिसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. 22 हजार 265 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शक्ति कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी दल गठित किया गया था. दल में उनके टेक्नीशियन, सुपरवाइजर शामिल थे. विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने के बावजूद उपभोक्ता पर बकाया जमा किए बिना अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने का आरोप था. वहीं कजलामनी में भी एक घर में जांच के दौरान अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा जलाने के मामले में 6402 रुपए का जुर्माना लगाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >