जिले के जन सुराज पार्टी कार्यालय में रविवार को जन सुराज जिला की सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई. जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की. इस दौरान मनोज भारती ने किशनगंज के नए जिलाध्यक्ष के रूप में मो. इसहाक आलम, महामंत्री मो एकरामुल हक़, कोषाध्यक्ष मो नौशाद आलम, महिला अध्यक्ष चंदा देवी, मुख्य प्रवक्ता मिन्हाज सरवर एवं अम्बेरा खातून सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. वहीं, नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया गया. जिलाध्यक्ष मो इसहाक आलम ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे. वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में जनता के सामने दिख रही है, हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठायेंगे. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि सीमांचल क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर किशनगंज ज़िले की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी की गई है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी. साथ ही सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला कमिटी की सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपे. मोहित लाल सिंह, मो इस्लाम,अशोक मालाकार, हाजी महमूद, उबैद इस्माइल जिला सलाहकार समिति बनाये गये.
जिला पदाधिकारियों की सूची पर एक नजर
जिलाध्यक्ष मो इसहाक आलम, महामंत्री मो एकरामुल हक़, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी मो नौशाद आलम, महिला अध्यक्ष चंदा देवी, युवा अध्यक्ष गुलाम सरवर, किसान अध्यक्ष विनोद यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष वकार अहमद, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो शमीम अंसारी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विपिन कुमार घोष, अंबेडकर मंच अध्यक्ष राम प्रसाद दास, कर्पूरी मंच अध्यक्ष राजेश कुमार दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो ज़फर आलम , मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट मिन्हाज सरवर और अम्बेरा खातून को मुख्य प्रवक्ता का पदभार सौंपा गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.