विधायक ने दो पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

प्रखंड की मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या 06 स्थित रुहिया गांव में विधायक हाजी इजहार असफी ने दो नवनिर्मित पीसीसी सड़कों उद्घाटन किया

कोचाधामन. प्रखंड की मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या 06 स्थित रुहिया गांव में विधायक हाजी इजहार असफी ने दो नवनिर्मित पीसीसी सड़कों उद्घाटन किया. विधायक हाजी इजहार असफी मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 07 लाख 49 हजार की लागत से मजेबूल रहमान के घर से प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली नव निर्मित पीसीसी सड़क एवं 11 लाख 42 हजार की लागत से पीएमजीएसवाई सड़क से प्राथमिक विद्यालय तक नव निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दोनों सड़कों के बनने से लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी. इस मौके पर पूर्व उप प्रमुख कैसर आलम, मजगामा पंचायत के मुखिया नसीम अख्तर अंसारी,उप मुखिया तनवीर आलम, वार्ड सदस्य जिशान अख्तर, राजद पंचायत अध्यक्ष राहील आलम, सद्दाम हुसैन, संजीव कुमार ठाकुर, अरमान समदानी उर्फ टोनी,बाबूल रशीद,अनवर हुसैन, मु अकरम, अवसार आलम, रेहान रजा, फजलूर रहमान, मो बरसातू , फिरोज आलम, मंजूर आलम,जाकीर आलम, मुनाजीर आलम, मौलाना मुसफीक आलम, मौलाना कमरूल हुदा, शाह अफरोज, मो रब्बानी, शाहनवाज आलम, आसिफ अली, गुलाम मुहम्मद समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >