तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन के समापन के अवसर पर पहुंचे विधायक गोपाल अग्रवाल

अनुष्ठान के समापन के अवसर पर विधायक ने आयोजन समिति और ग्रामीणों को इस सफल धार्मिक आयोजन के लिए ढेर सारी बधाई दी.

पौआखाली ठाकुरगंज प्रखंड के डुमरिया पंचायत अंतर्गत कुकुरमनी गांव में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान के अंतिम दिन गुरुवार संध्या ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल अनुष्ठान स्थल पहुंचे. विधायक ने वहां पहुंचकर भगवान के चरणों में शीष झुकाकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. इनसे पहले आयोजन कमिटी के सदस्यों ने विधायक का जोरदार तरीके से स्वागत किया. गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से कुकुरमनी गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ रहा. रात को ही प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया. अनुष्ठान के समापन के अवसर पर विधायक ने आयोजन समिति और ग्रामीणों को इस सफल धार्मिक आयोजन के लिए ढेर सारी बधाई दी. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, प्रेम के साथ ही धार्मिक चेतना का विकास तो होता ही है, अलावे सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है. दर्शन के उपरांत विधायक गोपाल अग्रवाल कुछ समय तक अनुष्ठान स्थल पर ही ठहरे तथा विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे भजनों और हरिनाम संकीर्तन का आनंद लिया. उन्होंने कीर्तन मंडलियों के गायन और ढोल-मंजीरों की थाप पर झूम रहे श्रद्धालुओं के उत्साह और श्रद्धा-भक्ति को देख प्रसन्नता व्यक्त की. इस दौरान उनके साथ जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुखिया वीरेंद्र सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष पौआखाली, हबेवुर रहमान, सुबल सिन्हा, अशोक सिन्हा, अमल सिन्हा, मनोज सिन्हा, सौरभ सिन्हा, मनीष सिन्हा, पुलक सिन्हा, गुड्डू सिन्हा, बादल सिन्हा, जयनारायण सिन्हा आदि ग्रामवासी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >