किशनगंज बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में मस्तान चौक पर उत्पाद विभाग के निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी अपने दलबल के साथ जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान एक बाइक सवार को रोक कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान बाइक सवार के बाग से 35.700 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. साथ ही बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग ने नियमानुसार कागजी प्रक्रिया पूरी की. युवक को किशनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहा उनका अनिवार्य स्वास्थ्य जांच कराया गया. मेडिकल जांच के उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
35.700 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग ने नियमानुसार कागजी प्रक्रिया पूरी की.
