एक फरार आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस के अनुसार आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था

किशनगंज पोठिया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहम्मद माजिद, पिता मोहम्मद पियाशु, निवासी पीरपोखर थाना पोठिया, जिला किशनगंज के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार आरोपित पोठिया थाना कांड संख्या 119/26, दिनांक 26 मार्च 2026 तथा कांड संख्या 90/26 दिनांक 11 मार्च 2026 में नामजद था. पहले कांड में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बिहार मध्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 37 के तहत मामला दर्ज किया गया था. वहीं दूसरे कांड में गंभीर धाराओं के साथ साथ एससी, एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई थी. पुलिस के अनुसार आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम सफलता है. उन्होंने कहा कि कांड में शामिल अन्य आरोपितों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >