पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के धुमनिया दफ्तरी चाय बागान स्थित चैत्र दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के दशवें दिन का अनुष्ठान शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ. धुमनिया चाय बागान में प्रखंड का यह एक मात्र चैत्र दुर्गा मंदिर है जहां आस्था के साथ प्रति वर्ष मां दुर्गा की पूजा होती है. मंदिर में स्थाई रूप से मां दुर्गा की प्रतिमा को वर्ष 1992 में स्थापित किया गया था. जो काफी भव्य एवं आकर्षक है. स्थानीय लोगों का इस मंदिर से अटूट आस्था भी है. लोगों का मानना है की यहां सच्चे मन और श्रद्धा के साथ मांगी गई हर मन्नते पूरी होती है. यही कारण है की प्रत्येक वर्ष चैत्र दुर्गा पूजा के मुहर्त में पंडित नारायण झा द्वारा चैती दुर्गा मां की नौ रूपों की पूजा लगातार नौ दिनो तक करते है. पंडित नारायण झा ने बताया की शुक्रवार को अनुष्ठान के अंतिम दिन मंदिर परिसर में दर्जनों कुमारी कन्याओं को मिष्ठान भोजन कराकर चुनरी भेंट की गई. इस दौरान पूजा अनुष्ठान के आयोजक राज कारण दफ्तरी सपरिवार शामिल हुए. इलाके के दूर दराज से भी दर्जनों महिला व पुरुष श्रद्धालू अनुष्ठान में भाग लिए. अनुष्ठान समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण गया.
धुमनियां दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र का समापन
स्थानीय लोगों का इस मंदिर से अटूट आस्था भी है. लोगों का मानना है की यहां सच्चे मन और श्रद्धा के साथ मांगी गई हर मन्नते पूरी होती है.
