कोचिंग के लिए घर से निकली नाबालिग लापता, प्राथमिकी दर्ज

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस कर रही है जांच किशनगंज थाना क्षेत्र के फुलवाड़ी वार्ड नंबर 12, चकला निवासी एक सतरह वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर नाबालिग लड़की के परिजन ने मंगलवार को सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस नाबालिग लड़की की बरामदगी में जुट गई है. वह प्रत्येक दिन कॉलेज में कोचिंग के लिए जाती थी. 30 जून को सुबह 6 से 7 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली, लेकिन समय पर घर नहीं लौटी. परिजनों ने उसे फोन किया फोन बंद आ रहा था और उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पुलिस मोबाइल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. जल्द ही नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >