रामनवमी पर शोभायात्रा की तैयारी को ले बैठक

रामनवमी पर शोभायात्रा की तैयारी को ले बैठक

ठाकुरगंज. रामनवमी पर ठाकुरगंज में विराट शोभायात्रा निकाली जाएगी . इसको लेकर शनिवार को राम जानकी मंदिर में बैठक की अनिल महाराज की अध्यक्षता में हुई . बैठक में राम नवमी शोभायात्रा क़ो भव्य व सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. जिसमें स्थानीय बच्चे द्वारा राम दरबार व राम सेना के रूप मे झांकी निकाली जाएगी. शोभायात्रा श्री राम जानकी मंदिर से प्रारम्भ होगी जों बस स्टैंड मैन रोड मस्तान चौक डाक घर रोड सोनार पट्टी मैन रोड रेलवे गेट भीम बलिश होते हुए क्लब मैदान मे सम्पन्न होगी. भक्तों के लिए क्लब मैदान ठाकुरगंज मे भण्डारा का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान ठाकुरगंज के प्रत्येक सनातनी परिवार के घरो में भगवा झंडा ओर मुख्य चौराहा पर पताका लगाये जाने का निर्णय हुआ . बैठक मे कार्यक्रम के निमित संचालन समिति का गठन किया गया. बैठक मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल प्रमोद चौधरी बिजली सिंह राजेश करनानी चंद्रकांत गौतम अरुण सिंह दिलीप यादव सकल देव पासवान कौशल यादव पार्षद अमित सिन्हा बबलू दास मयंक शांडिल्य अतुल सिंह चंद्रकांत गौतम आलोक यादव बिट्टू साह संजीव साह चंदना मजूमदार अनामिका दास नरेश साह राहुल पासवान पुष्पराज सिंह शांतु मंडल अभय महतो आनंद गोस्वामी सहित दर्जनों सदस्य रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >