मशाल खेल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभा को मिले मंच

खगड़ा स्थित शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह खां स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतिभा खोज बिहार राज्य खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज नेउद्घाटन करके किया गया

किशनगंज खगड़ा स्थित शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह खां स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतिभा खोज बिहार राज्य खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज नेउद्घाटन करके किया गया. दूसरे दिन बिहार गीत के साथ मशाल खेल प्रतियोगिता आरंभ हुआ. कार्यक्रम में आये अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत उपाधीक्षक शारिरिक शिक्षा पदाधिकारी प्रहलाद कुमार ने किया. प्रतियोगिता में अंडर – 14 अंडर- 16 बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने खेल का जोहर दिखाया. दूसरे दिन खेल मैदान में फुटबॉल, कबड्डी ,बॉल थ्रो ओर लांग जम्प में विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने भाग लिया ओर शानदार खेल का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा पदाधिकारी पहलाद कुमार ने कहा कि मशाल खेल का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में युवा एथलीट की पहचान करना उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित करना है. साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के प्रति छुपी हुई प्रतिभा को एक मंच देना है. पहलाद कुमार ने कहा कि मशाल प्रतियोगिता में कबड्डी अंडर- 14 बालिका में किशनगंज ब्लॉक प्रथम स्थान एवं उपविजेता कोचाधामन रहा. जबकि क्रिकेट बॉल थ्रो में अंडर- 14 बालिका वर्ग नैंसी बेगम, टेढ़ागाछ द्वितीय स्थान मम्पी बेगम प्रखण्ड दिघलबैंक , तृतीय स्थान तौसीफ़ा बेगम,किशनगंज विजयी रही. अंडर-14 बालक बॉल थ्रो में प्रथम स्थान नारायण कुमार दिघलबैंक, द्वितीय स्थान दुर्गा मुर्मू ठाकुरगंज, तृतीय स्थान याजदानि किशनगंज ब्लॉक चतुर्थ स्थान प्रिंस कुमार टेढ़ागाछ विजयी रहा. बॉल थ्रो अंडर 16 बालिका प्रथम निर्मल कुमारी दिघलबैंक, द्वितीय स्थान नेहा कुमारी ठाकुरगंज, तृतीय स्थान नाजनी बेगम टेढ़ागाछ, विजयी रहा. क्रिकेट बॉल थ्रो अंडर 16 बालक वर्ग प्रथम आदित्य साह ठाकुरगंज, द्वितीय अजय कुमार गणेश दिघलबैंक, तृतीय स्थान कर्ण कुमार सिंह टेढ़ागाछ ,चतुर्थ स्थान अतिज्ञा कुमार, बहादुरगंज विजय रहा. फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर 14 बालक विजेता ठाकुरगंज उपविजेता दिघलबैंक रहा. सभी खिलाड़ियों ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़यों को अंतिम दिन समापन दिवस में जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. शारीरिक शिक्षक अतहर हसन, प्रकाश कुमार, जमील अहमद, सौरभ कुमार, अमित जायसवाल, तृप्ति चटर्जी, मामुनि खातून, इकबाल हुसैन, उदयकुमार झा, सद्दाम हुसैन, त्रिपुरारी सिंह, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, रजनीश रंजन, रुबाई हांसदा, सदीकुल्ला, शारीरिक शिक्षक सहायक शिक्षक व सभी टीम प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >