डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

शहर के रूईधासा मैदान के समीप ओवर ब्रिज के नजदीक रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी.

किशनगंज. शहर के रूईधासा मैदान के समीप ओवर ब्रिज के नजदीक रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. मृतक युवक मोहम्मद शहजादा 22 वर्ष नवाबगंज लोहारपट्टी का रहने वाला था. सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक रूईधासा मैदान के समीप वाली रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था. तभी डीएमयू ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. हालांकि घटना के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही थी. आसपास के लोगों की मानें तो जिस स्थान में घटना घटित हुई उसके आसपास बेरोकटोक स्मैक की बिक्री की जाती है. सुबह से शाम तक वहां स्मैक खरीदने व पीने के लिए युवकों का जमावड़ा लगता है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >