Love Affair: जिस खेत में बनाया संबंध, उसी खेत में प्रेमिका को दफनाया, कब्र से दिखा बाल और खुल गया पोल…

Love Affair: किशनगंज जिले के एक गांव में प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मिलने के लिए मक्के की खेत में बुलाया. फिर उसकी हत्या कर दी. शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत में ही 3 फीट गड्ढा कर दफना दिया. इसके बाद पुलिस में जाकर सरेंडर कर दिया. पढ़ें पूरी खबर…

Love Affair: बिहार के किशनगंज में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव को उसी मक्के के खेत में दफना दिया, जिसमें दोनों छुपकर मिलने आते थे. इस मामले में पुलिस ने महिला के परिजनों के आरोप पर सास-ससुर को गिरफ्तार किया था. सास-ससुर की गिरफ्तारी के महज दो दिन बाद महिला के प्रेमी मोहम्मद बुद्धू ने थाने में सरेंडर कर दिया. वहीं, प्रेमी के सरेंडर करने के बाद अब गिरफ्तार सास-ससुर की रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 

घर ले जाने से इनकार किया तो देने लगी धमकी

आरोपी प्रेमी ने बताया, “नूरी बेगम (प्रेमिका) से मेरी मुलाकात इसी साल के जनवरी महीने में हुई थी. 3 महीने के भीतर हम इतने करीब आ गए कि नूरी मेरे घर जाने की जिद करने लगी. मैंने जब इनकार किया तो हत्या करने की धमकी देने लगी. इस वजह से परेशान होकर मैंने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. शव को खेत में दफना दिया.” बुधवार को खेत में 3 फीट गड्ढे से महिला की लाश मिली. उसकी बॉडी को सिलेंडर शेप में दफनाया गया था. 

उसी मक्के के खेत में दफनाया

आरोपी प्रेमी ने आगे बताया, “नूरी ने पहली बार मुझे इसी साल के जनवरी महीने में फोन किया. गलती से उसका फोन आया था, लेकिन धीरे-धीरे हमारे बीच बात शुरू हो गई. 4 फरवरी 2025 को हमदोनों मक्के के खेत में पहली बार मिले. इसके बाद 20 फरवरी को हमारे बीच पहली बार फिजिकल रिलेशन बना. 10 मार्च को हम फिर मिले. इस दौरान नूरी ने कहा कि तुम मुझे अपने घर ले चलो. इसपर मैंने कहा कि अभी नहीं, पापा की तबीयत खराब है. वो ठीक हो जाएंगे तो तुम्हें घर ले जाएंगे. इसपर उसने मुझे धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम मुझे घर नहीं ले जाओगे तो मैं तुम्हारी हत्या करवा दूंगी. इसी बात से परेशान होकर मैंने 23 मार्च को उसी मक्के की खेत में कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. उसकी लाश को मैंने उसी खेत में 3 फीट गड्ढा कर दफना दिया. घटना के 2 दिन बाद मैंने डर से सरेंडर कर दिया.”

एसआई ने क्या कहा?

मामले को लेकर किशनगंज के एसआई सागर कुमार ने कहा, “आरोपी से पूछताछ की जा रही है. कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी ताकि किसी निर्दोष को सजा न मिले.”

जमीन के बाहर निकला था बाल

दरअसल, बीते तीन दिनों से किशनगंज के मोहम्मदपुर वार्ड नंबर 5 की रहने वाली नूर बेगम लापता थी. बुधवार को उसका शव मक्के की खेत से बरामद हुआ. खेत के मालिक ने जमीन से बाहर महिला का बाल देखा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया. मृतका के पैर को सीने से चिपका कर रस्सी से बांध कर दफनाया गया था. जमीन से जब शव को बाहर निकाला गया तो शव का आधा हिस्सा गल चुका था. इसके बाद मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था.

ननद और ससुर पर लगा हत्या का आरोप

मृतका के पिता ने कहा कि नूरी की शादी 3 साल पहले सुरजापुर के रहने वाले मोहम्मद से हुई थी. 23 मार्च को नूरी घाट काटने खेत की तरफ गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी. इसके बाद पिता ने सदर थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. आज सुबह पुलिस ने मक्के के खेत से शव बरामद होने की जानकारी दी. पिता के अनुसार, नूरी का पति ओडिशा के एक कारखाने में काम करता है. उसकी एक साल की बेटी है. पति की गैर मौजूदगी में ससुराल वाले बेटी के साथ मारपीट करते थे. पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी की ननद रजा और ससुर तसलीमा ने उसकी हत्या की है.

Also Read: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हो रहा जारी, यहां सबसे पहले देखें

ALSO READ: Bihar Bank Loot: ब्रांच मैनेजर की सूझबूझ से बैंक लूट में फेल हुए बदमाश, फिल्मी स्टाइल में भागे लूटेरे!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >