रौलबाग काली मंदिर में की गयी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा

रोलबाग काली मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया

किशनगंज रोलबाग काली मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था. रंग-बिरंगे फूलों, झालरों और भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े चित्रों ने सभी का मन मोह लिया.जन्माष्टमी के पहले दिन, मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान कृष्ण की पूजा की गई. शनिवार को रात्रि में भगवान कृष्ण के बाकी रूप के पूजन के बाद मंदिर में रविवार को भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. मंदिर समिति के दीपक कुमार साहा, विक्रम, रवि गुप्ता, सुमित, अभिषेक, कृष, ध्रुव, अमन, सूरज, प्रियांशु आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >