लग्जरी बस से शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

सदर थाने की पुलिस को मिली सफलता

किशनगंज. सदर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात पटना जा रही एक लग्जरी बस से 54.300 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. इस दौरान शराब ले जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई पुलिस की एएलटीएफ टीम ने की है. शराब बंगाल के बागडोगरा से पटना जाने वाली बस में लोड किया गया था, जिसे महुआ में उतारा जाना था. होली पर्व में किशनगंज के रास्ते शराब तस्करी की सूचना पुलिस की एएलटीएफ टीम को मिली थी. सूचना मिलते ही टीम सतर्क हो गयी और बस स्टैंड के पास बसों में निगरानी करने लगी. एएलटीफ प्रभारी कुंदन कुमार के साथ सादे लिबास में बस स्टैंड के पास निगरानी के दौरान पटना जा रही बस के किशनगंज पहुंचते ही बस की डिक्की में तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान पुलिस को पहले तो एलईडी टीवी का बक्सा मिला. टीवी का बॉक्स खोलने पर उसमें से शराब बरामद हुई. पुलिस की पकड़ से बचने के लिए शराब को एलईडी टीवी के बॉक्स में छिपाकर रखा गया था. वहीं बस स्टैंड में पहुंचने के बाद सवारी को लेकर बस खुलने ही वाली थी. बस के चालक ने बस को आगे बढ़ा भी दिया था. तभी पुलिस की टीम पहुंच गयी और बस को रुकवाकर तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में शराब बरामद हुई. और चार लोगाें को गिरफ्तार कर लिया गया. बस के कंडक्टर और खलासी ने पुलिस को बताया कि एक-दो व्यक्ति ने सिलीगुड़ी से पटना तक का टिकट कटवाया गया था. वहीं टीवी व अन्य सामान बोलकर शराब बागडोगरा में लोड की गयी थी, जिसे महुआ में उतारा जाना था. पुलिस पकड़े गये युवकों से पूछताछ कर रही है. टीम में सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, अवर निरीक्षक अंकित कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >