सड़क मरम्मत के लिए सीएम को लिखा पत्र

सड़क मरम्मत के लिए सीएम को लिखा पत्र

किशनगंज. कांग्रेस सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आजाद ने बहादुरगंज-टेढागाछ मुख्य सड़क की अत्यंत जर्जर हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. सांसद डॉ जावेद आजाद ने बिहार सरकार से बहादुरगंज टेढागाछ पथ की यथाशीघ्र मरम्मतीकरण की मांग रखी है. गौरतलब है कि ये सड़क अत्यधिक जर्जर है, जिसके कारण आमजनों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. उक्त सड़क के निर्माण कार्य के लिए कई बार निविदाएं भी निकाली गई, परन्तु संवेदकों के कागजातों में कुछ त्रुटियां होने के कारण निविदा पूर्ण नहीं हो पाई थी. वर्तमान में भी बहादुरगंज-टेढागाछ पथ का पुनर्निविदा किया गया था, जिसका वित्तीय बिड अनुमोदन हेतु विभाग में समर्पित है. इसके पूर्व 2023 में भी ईपीसी मोड के अन्तर्गत निविदा निकाला गया था. हालांकि वित्तीय बिड में टॉपलाईन सफल भी हुआ था, लेकिन निविदा विभाग के द्वारा ही रद्द कर दी गयी थी. जिसके बाद टॉपलाईन उच्च न्यायालय में चला गया था. अब उच्च न्यायालय द्वारा बीते 13 जून को इसमें स्टे लगा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >