KISHANGANJ : ईंट भट्ठा पर प्रशासन का मारा छापा, भारी मात्रा में अवैध घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

जिला प्रशासन ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है.

किशनगंज से राहुल कुमार की रिपोर्ट :

जिला प्रशासन ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है. अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार के नेतृत्व में जियापोखर थाना अंतर्गत बंदरझुला पंचायत के निहार ईट भट्ठा में छापेमारी की गई, जहा से भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद किए गए हैं. प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि ईंट भट्ठे में अवैध रूप से घरेलू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है. सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में प्रशासन ने मौके से 54 घरेलू गैस सिलेंडर, 8 छोटे सिलेंडर बरामद की है. इस बड़ी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह, साइबर डीएसपी एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे.अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग कानूनी अपराध है. ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >