कोचाधामन में गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मना रक्षाबंधन, राखी ने मजबूत किया भाईचारे का रिश्ता

कोचाधामन प्रखंड में भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया. इस बार पर्व की खास बात यह रही कि हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों और मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, जिससे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम हुई.

कोचाधामन (किशनगंज) : भाई-बहन के स्नेह और अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पूरे कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों की जीवनभर रक्षा करने का संकल्प लिया. इस दौरान एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने के साथ उपहार भी भेंट किये गये.

बाजारों में भी दिखी रक्षाबंधन की रौनक

रक्षाबंधन को लेकर क्षेत्र के बाजारों में भी चहल-पहल रही. राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गयी. बहनों ने भाइयों के लिए पसंद की राखियां खरीदीं और पर्व को उत्साह के साथ मनाया.

राखी ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

पर्व के दौरान कोचाधामन में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल भी देखने को मिली. कई जगह हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, तो कहीं मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों को राखी बांधकर भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया.

इस दौरान धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर भाई-बहन के रिश्ते को निभाने की भावना देखने को मिली. लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं.

रक्षाबंधन का यह पर्व कोचाधामन में सिर्फ प्रेम और विश्वास का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश देने वाला अवसर भी बन गया.

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा उत्साह, राखी बांधकर मांगी सुख-समृद्धि की कामना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव सिन्हा

राजीव सिन्हा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कोचाधामन (किशगनंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >