नामांकन जागरूकता को लेकर छात्रों की प्रभात फेरी, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने शिक्षा से जुड़े कई प्रेरणादायक नारे लगाए. "आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे", "बेटा हो या बेटी, शिक्षा पर सबका समान अधिकार", तथा "सूखी रोटी खाएंगे, फिर भी अपने बच्चों को स्कूल भेजेंगे" जैसे नारों से गांव का माहौल गूंज उठा.

कोचाधामन (किशनगंज) से राजीव कुमार सिंहा की रिपोर्ट:

किशनगंज: जिले के कोचाधामन प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोआलदह के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने नामांकन जागरूकता अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली. प्रधानाध्यापक मो असलम एवं अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में बच्चों ने गांव की सड़कों पर रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया.

प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने शिक्षा से जुड़े कई प्रेरणादायक नारे लगाए. “आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे”, “बेटा हो या बेटी, शिक्षा पर सबका समान अधिकार”, तथा “सूखी रोटी खाएंगे, फिर भी अपने बच्चों को स्कूल भेजेंगे” जैसे नारों से गांव का माहौल गूंज उठा.

छात्रों और शिक्षकों ने ग्रामीणों से डोर-टू-डोर संपर्क कर अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की. इस दौरान शिक्षा के महत्व और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >