संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या की आशंका

पुलिस द्वारा तैयार पंचनामा रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार नाक और चेहरे पर कटे जख्म जैसे निशान पाए गए हैं. वहीं शव के पास मिले कपड़ों और अन्य सामान का भी विवरण दर्ज किया गया है.

ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:

किशनगंज: कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के नावडुबा गांव में एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान गीता देवी, पति विकास पासवान, निवासी कुशेश्वरस्थान के रूप में हुई है. वह शादी समारोह में शामिल होने ठाकुरगंज आई हुई थीं.

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस द्वारा तैयार पंचनामा रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार नाक और चेहरे पर कटे जख्म जैसे निशान पाए गए हैं. वहीं शव के पास मिले कपड़ों और अन्य सामान का भी विवरण दर्ज किया गया है.

प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पंचनामा रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी की ओर से धारदार हथियार से हत्या किए जाने की संभावना का उल्लेख किया गया है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >