कोचाधामन राजकीय डिग्री महाविद्यालय में प्रथम दीक्षारंभ समारोह आयोजित

कोचाधामन प्रखंड के राजकीय डिग्री महाविद्यालय धनपुरा में प्रथम दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें किशनगंज के तीन नए महाविद्यालय शामिल हैं. यह कदम सरकार के उच्च शिक्षा को हर प्रखंड तक पहुंचाने के लक्ष्य को दर्शाता है.

किशनगंज : कोचाधामन प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल धनपुरा परिसर स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को प्रथम दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सरवर आलम, मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) सजल प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से राज्य के 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का एक साथ उद्घाटन किया. इनमें किशनगंज जिले के तीन नवस्थापित डिग्री महाविद्यालय भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक प्रखंड तक उच्च शिक्षा की सुविधा पहुंचाना है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूर न जाना पड़े.

घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सरवर आलम ने कहा कि कोचाधामन में डिग्री महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है और यह महाविद्यालय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य की राह दिखाएगा. उन्होंने महाविद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया.

शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार, प्राचार्य डॉ. (प्रो.) सजल प्रसाद, सेवानिवृत्त कृषि उपनिदेशक डॉ. पी.पी. सिन्हा, प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी, प्रो. अबरार आलम सहित कई शिक्षाविद मौजूद रहे.

इसके अलावा मुखिया शाहबाज आलम, जिला परिषद सदस्य ई. नासिक नादिर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि इमरान आलम, बीडीओ श्रीराम पासवान, बीईओ रोशन कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साह, पैक्स अध्यक्ष नसरे आलम, प्रधानाध्यापक मो. केशर आलम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए.

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >