किशनगंज के 7 प्रखंडों में आज बारिश का अलर्ट, दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बदल सकता है मौसम

Kishanganj Weather Today: किशनगंज में आज सुबह धूप के बाद दोपहर में मौसम बदलने के आसार हैं. सातों प्रखंडों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना. जानिए IMD का ताजा मौसम अपडेट.

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

Kishanganj Weather Today: मानसून के बावजूद किशनगंज में गुरुवार की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग ने दोपहर बाद बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई है. सुबह से ही हवा में नमी अधिक रहने के कारण उमस ने लोगों को परेशान किया. अब उम्मीद है कि दोपहर और शाम के दौरान जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आ सकती है.

सुबह धूप, लेकिन दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

गुरुवार सुबह किशनगंज में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही. हालांकि वातावरण में नमी काफी अधिक रही, जिससे लोगों को तेज उमस का सामना करना पड़ा.

मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति ज्यादा देर नहीं रहेगी. दोपहर बाद बादल सक्रिय हो सकते हैं और जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

किशनगंज में हल्के बादलों के बीच धूप खिली

सातों प्रखंडों के लिए बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज सदर में दोपहर बाद बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

ठाकुरगंज में सुबह करीब 29 डिग्री तापमान और 98 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई. पूरे दिन उमस बनी रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं.

कोचाधामन में भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और शाम तक हल्की बारिश हो सकती है. बहादुरगंज में भी उमस के बाद दोपहर में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है.

पोठिया में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं. वहीं दिघलबैंक में सबसे अधिक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. टेढ़ागाछ में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

पटना: MLC पद की शपथ लेने के बाद पवन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की.

बारिश से किसानों और आम लोगों को मिलेगी राहत

लगातार उमस और गर्मी के बीच अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता है तो इसका सबसे बड़ा फायदा किसानों को मिलेगा. बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों से जुड़े कृषि कार्यों को गति मिलेगी.

वहीं शहर और कस्बों में रहने वाले लोगों को भी उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और नमी के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है.

गरज-चमक के दौरान बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें.

किसानों को भी खेतों में काम शुरू करने से पहले मौसम का ताजा पूर्वानुमान देखने की सलाह दी गई है. मौसम कभी भी तेजी से बदल सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.

मानसून सक्रिय, लेकिन बदलता रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सक्रियता के कारण आने वाले दिनों में भी किशनगंज में मौसम का मिजाज बार-बार बदल सकता है. कभी धूप तो कभी बादल और बारिश का सिलसिला बना रह सकता है.

ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लेनी चाहिए ताकि अचानक बदलते मौसम से होने वाली परेशानी से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >