Kishanganj Transport: किशनगंज में बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई लॉयल सफर लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है. महज चार महीनों में यात्रियों के बीच भरोसेमंद पहचान बनाने के बाद कंपनी ने अपने बेड़े में 10 नई चारपहिया गाड़ियां शामिल की हैं. इससे यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.
चार महीनों में यात्रियों का जीता भरोसा
लॉयल सफर ने कम समय में समयबद्ध, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवा के कारण यात्रियों का विश्वास हासिल किया है. यात्रियों की बढ़ती संख्या और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए कंपनी ने अपने वाहन बेड़े का विस्तार करने का निर्णय लिया है.
महिला यात्रियों के लिए बनी भरोसेमंद सेवा
कंपनी का दावा है कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षित ड्राइवरों और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली सुविधाओं के कारण बड़ी संख्या में महिला यात्री भी इस सेवा का लाभ उठा रही हैं. सुरक्षित यात्रा के कारण महिलाओं में इस सेवा के प्रति भरोसा लगातार बढ़ रहा है.
10 नई गाड़ियों से मिलेगी बेहतर सुविधा
Kishanganj Transport: नई चारपहिया गाड़ियों के शामिल होने से यात्रियों को कम प्रतीक्षा समय, बेहतर उपलब्धता और अधिक आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा. कंपनी का मानना है कि इससे जिले के लोगों को आधुनिक परिवहन सुविधा और अधिक प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेगी.
क्या बोले सीईओ
लॉयल सफर के सीईओ मसीदुल आलम ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती यात्रा का अनुभव देना है. उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों में जनता से मिले विश्वास और सहयोग के कारण ही बेड़े का विस्तार संभव हो सका है. उन्होंने बताया कि 10 नई गाड़ियों के शामिल होने से सेवा और अधिक मजबूत होगी तथा भविष्य में भी सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.
