फुलबड़िया बाजार में निकली नशा मुक्ति रैली, युवाओं और पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

Kishanganj Drug Free Campaign: इस दौरान “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो”, “तंबाकू-शराब जिंदगी खराब”, “जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो बिहार हमारा” तथा “नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट:

Kishanganj Drug Free Campaign: टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत अंतर्गत फुलबड़िया बाजार में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने किया. इसमें पुलिस पदाधिकारियों, जवानों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

रैली का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था.

नशे के खिलाफ बुलंद हुए जागरूकता के नारे

रैली में स्थानीय मुखिया अबू बकर, सरपंच नौशाद आलम, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर फुलबड़िया बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया.

इस दौरान “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो”, “तंबाकू-शराब जिंदगी खराब”, “जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो बिहार हमारा” तथा “नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

दुकानदारों और राहगीरों को किया जागरूक

रैली में शामिल लोगों ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने का प्रयास करें.

अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है. नशे की लत से अपराध, घरेलू हिंसा, आर्थिक संकट और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं.

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया.

नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है. पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयास से ही नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया जा सकता है.

रैली के समापन पर उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर अभियान चलाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >