किशनगंज के पौआखली में खड़े ट्रक से भिड़ी सवारी बस, चालक समेत तीन घायल

Kishanganj Accident News: किशनगंज के पौआखली में पंचर ट्रक के पास हुआ हादसा, टक्कर के बाद कुछ देर बाधित रहा यातायात.

पौआखाली से रणविजय की रिपोर्ट

Kishanganj Accident News: किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एनएच-327ई पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में दो वाहन चालकों समेत तीन लोग घायल हो गए. खैखट लोहागाड़ चौक के समीप सिलीगुड़ी से दरभंगा जा रही एक सवारी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार ट्रक का एक पहिया पंचर हो गया था. इसके बाद चालक और खलासी सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर टायर बदलने का काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही राज बस अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई.

जोरदार टक्कर से चालक और यात्री घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक, ट्रक चालक और बस में सवार एक यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया.

प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीनों घायलों को मामूली चोटें आई थीं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य पाई गई, जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

चिकित्सकों ने बताया कि किसी भी घायल की स्थिति गंभीर नहीं है, जिससे बड़ी जनहानि टल गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Kishanganj Accident News: कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

दुर्घटना के बाद एनएच-327ई पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर खड़े होने से वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई थी. बाद में पुलिस और एनएचएआई कर्मियों की मदद से रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब वाहन खड़े होने की स्थिति में पर्याप्त सुरक्षा संकेतक लगाए जाने चाहिए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें: बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >