अपहरण के आरोपित गिरफ्तार कर भेजा जेल, किशोरी सकुशल बरामद

मुख्य आरोपित मो फारूक के पिता अब्दुल सलाम ने उन्हें बताया कि उनका लड़का किशोरी को पसंद करता है और शादी करना चाहत है. लेकिन लड़की तैयार नही थी.

पहाड़कट्टा पोठिया थाना की पुलिस को अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है. कांड को नामजद मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र की एक (15 वर्षीय) नाबालिग किशोरी बीते 2 नवंबर को अपने रिश्तेदार के घर कोल्था पुल थाना पोठिया आई थी. जहां से किशोरी अचानक लापता हो गयी. परिजनों के खोजबीन के दौरान उन्हें अपहरण की जानकारी मिली थी. मामले में किशोरी के पिता के आवेदन पर पोठिया थाना में कांड संख्या 5/26 दर्ज कराया गया था. वही इस कांड में किशनगंज थाना क्षेत्र के कमारमनी, गाछपाड़ा गांव के मो फारुक, मुबारक, तबारक, अब्दुल सलाम, सोनामान को नामजद आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में आगे कहा गया है कि लड़की के पिता कुछ लोगों को लेकर 7 जनवरी को आरोपित के घर पहुँचे थे तो मुख्य आरोपित मो फारूक के पिता अब्दुल सलाम ने उन्हें बताया कि उनका लड़का किशोरी को पसंद करता है और शादी करना चाहत है. लेकिन लड़की तैयार नही थी. इस लिए अपहरण कर लाया है. ईधर शुक्रवार को पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में छापेमारी कर मुख्य आरोपित मो फारूक को किशनगंज थाना क्षेत्र के गाछपाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया. फारूक की निशानदेही पर नाबालिग किशोरी को भी पश्चिम बंगाल की सीमा से सकुशल बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित मो फारूक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वही किशोरी को न्यायालय के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया गया है. गिरफ्तारी अभियान में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन, अनुसंधानकर्ता एसआई नेहा कुमार, एसआई विकास कुमार, एसआई सुजीत कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >