बहादुरगंज प्रखंड परिसर में बुनियाद केन्द्र द्वारा विशेष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

विशेष विकास शिविर का मुख्य उद्देश्य ऐसे लाभुकों की पहचान एवं जांच करना रहा

किशनगंज बुधवार को बुनियाद केन्द्र के तत्वावधान में बहादुरगंज प्रखंड परिसर में विशेष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (सक्षम) के जिला प्रबंधक द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरगंज के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आयोजित किया गया. कैंप के माध्यम से लाभुकों की आंखों की जांच, उज्ज्वल दृष्टि योजना के अंतर्गत चश्मा वितरण तथा कान की जांच की गई. इस अवसर पर आलोक कुमार वर्मा (स्पीच एंड हियरिंग तकनीशियन), ओम प्रकाश भास्कर (ऑप्थाल्मिक असिस्टेंट) एवं अमित कुमार यादव उपस्थित थे. इस विशेष विकास शिविर का मुख्य उद्देश्य ऐसे लाभुकों की पहचान एवं जांच करना रहा, जो पूर्व में आयोजित शिविरों में किसी कारणवश छूट गए थे, ताकि उन्हें बुनियाद केन्द्र के माध्यम से प्रदान की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं से आच्छादित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >