महाकाल मंदिर में किया जलाभिषेक

महाकाल मंदिर में किया जलाभिषेक

किशनगंज सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर शहर के रुईधासा महाकाल मंदिर में भी भक्तों ने बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया. मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंच रहे थे. मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में महाकाल बाबा की पूजा अर्चना की जा रही थी. सबसे ज्यादा भीड़ महिला भक्तों की थी. बाबा साकेत ने बताया कि इस सोमवारी का बड़ा महत्व है. मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था. संध्या में हवन भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >