रमजान नदी के किनारे पौधरोपण का निर्देश

जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक में सभी संबंधित विभागों के द्वारा प्रदूषण को कम करने एवं एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हेतु किए जा रहे प्रयास की जिला पर्यावरण योजना के तहत जारी निर्देश के अनुरूप समीक्षा की गई.

किशनगंज. जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में गुरूवार को उनके कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में सभी संबंधित विभागों के द्वारा प्रदूषण को कम करने एवं एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हेतु किए जा रहे प्रयास की जिला पर्यावरण योजना के तहत जारी निर्देश के अनुरूप समीक्षा की गई. बैठक में “वेस्ट टू हेल्थ ” में प्लास्टिक के निस्तारण हेतु शुरू की गयी योजना की बिंदुवार समीक्षा की गयी. डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया कि नगर परिषद एवं नगर पंचायत में अधिक से अधिक प्याउ लगाया जाए ताकि आमजन को गर्मी से राहत मिल सके. रमजान नदी के सौंदर्यीकरण का सर्वे का कार्य किया जा रहा है जो जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा. सर्वे के पश्चात लघु सिंचाई विभाग के द्वारा एक सप्ताह के पश्चात डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा. रमजान नदी के दोनों किनारे पर पौधरोपण किया जायेगा ताकि एयर क्वालिटी में सुधार किया जा सके. पीएचईडी एवं बुडको के द्वारा संचालित सभी वाटर पंपों का सैंपल लेकर पीएचईडी लैब भेजकर वाटर टेस्टिंग कराने हेतु निर्देश दिया. पर्यावरण से बचाव के लिए नगर परिषद क्षेत्र में पौधरोपण के लिए स्थल के चयन हेतु सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित करते हुए स्थल की सूची की मांग की गई. सभी पुराने सामुदायिक शौचालय को शुरू करने साथ ही जो मेंटेन में नहीं है उसको बंद करने का निदेश सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायत को दिया गया. बैठक में जिलाधिकारी तुषार सिंगला के साथ डीडीसी स्पर्श गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार, डीसीएलआर शिव शंकर पासवान, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अनिल कुमार मंडल, निदेशक डीआरडीए अजमल खुर्शीद, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी सुश्री मेघा यादव के साथ अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >