भारतीय वेडिंग इंडस्ट्री में तकनीक और संवेदनाओं के संगम ने एक नए युग की शुरुआत की है. आज शादियों में पारंपरिक फोटोग्राफर के साथ-साथ 'वेडिंग कंटेंट क्रिएटर' और 'वेडिंग सोशल मीडिया मैनेजर' की मांग तेजी से बढ़ी है. इनका मुख्य काम शादी की रस्मों के साथ-साथ मां की ममता, पिता का मौन और पर्दे के पीछे (BTS) के उन अनकहे जज्बातों को सहेजना है, जो अक्सर बड़े कैमरों की नजर से छूट जाते थे.
सोशल मीडिया और स्मार्टफोन संस्कृति ने बदला खुशियां मनाने का तरीका
विशेषज्ञों के अनुसार, इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और अन्य शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म्स के तेजी से विस्तार ने नई पीढ़ी की सोच को बदल दिया है. आज के युवा अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को हफ्तों बाद नहीं, बल्कि उसी रीयल-टाइम में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा करना चाहते हैं. इसी बदलती सोच ने देश में Shot Stories, BTS Diaries, Your Shaadi Stories, ShaadiBTS, The Wedding Scroll, WedMeBTS, Two Peas in a Pod, The Knot Circus और Wedding Social जैसी नई डिजिटल कंपनियों को जन्म दिया है, जो सिर्फ मोबाइल और प्रोफेशनल कैमरों से अनएडिटेड व लाइव पलों को संजोती हैं.
"हम सिर्फ चेहरे नहीं, रिश्तों की धड़कन रिकॉर्ड करते हैं"
इस नए स्टार्टअप कल्चर को लेकर इस क्षेत्र से जुड़ी अग्रणी कंपनी Shot Stories के फाउंडर्स ने बेहद खूबसूरत बात कही.
"हमारा उद्देश्य सिर्फ एक खूबसूरत वीडियो या रील बनाना नहीं है, बल्कि एक ऐसा भावनात्मक दस्तावेज तैयार करना है जिसे देखकर परिवार वर्षों बाद भी उन पलों को दोबारा जी सके. हर शादी की अपनी एक अनोखी कहानी होती है. हम कैमरे के जरिए सिर्फ चेहरों को नहीं, बल्कि रिश्तों की धड़कन और भावनाओं को रिकॉर्ड करते हैं." — अंशुक मानसिंघा एवं सृष्टि नखत, फाउंडर्स (Shot Stories)
"एल्बम कब मिलेगा?" की जगह अब पहला सवाल— "रील कब आएगी?"
वेडिंग प्लानिंग से जुड़े पेशेवरों का कहना है कि अब ग्राहकों की प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल चुकी हैं. कंटेंट क्रिएटर की टीम शादी के मुहूर्त से पहले ही पूरी स्क्रिप्ट और स्टोरीबोर्ड तैयार करती है. कौन सी रस्म किस एंगल से शूट होगी, बैकग्राउंड में कौन सा ट्रेंडिंग म्यूजिक बजेगा और कौन सा इमोशनल मोमेंट उसी दिन इंटरनेट पर पोस्ट किया जाएगा, यह सब पहले से तय होता है. इसी बढ़ती मांग के कारण रील एडिटर्स, मोबाइल सिनेमैटोग्राफर और सोशल मीडिया मैनेजर्स जैसे नए पेशों में रोजगार की भारी बाढ़ आ गई है.
महानगरों से निकलकर छोटे शहरों और गांवों तक पहुंचा क्रेज
यह डिजिटल बदलाव अब केवल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु या कोलकाता जैसे महानगरों तक सीमित नहीं रह गया है. डिजिटल साक्षरता और स्मार्टफोन की पहुंच के कारण अब छोटे कस्बों, गांवों और स्थानीय स्तर के वेडिंग स्टूडियो भी इस तकनीक को अपना रहे हैं. ग्रामीण अंचलों में होने वाली शादियों में भी अब उसी दिन इंस्टाग्राम स्टोरीज और बीटीएस वीडियो तैयार हो रहे हैं. यह बदलाव न केवल शादियों को आधुनिक और यादगार बना रहा है, बल्कि छोटे शहरों के रचनात्मक युवाओं के लिए स्वरोजगार और करियर का एक शानदार नया विकल्प बनकर उभरा है.
