वाहन चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

पाठामारी थाना पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में 318 लीटर विदेशी शराब जप्त करने में सफलता पाई है.

ठाकुरगंज.एनएच 327 ई पर वाहन चेकिंग अभियान के तहत रविवार की देर रात पाठामारी थाना पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में 318 लीटर विदेशी शराब जप्त करने में सफलता पाई है. इस बाबत थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत इस सड़क मार्ग पर नूरी चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच गलगलिया की तरफ से अररिया की ओर जा रही एक कार ( डब्लू बी 06/ 3251) पर सवार व्यक्ति जांच होता देख गाड़ी यू टर्न लेने के फिराक में था. जब वह इसमें विफल रहा तो गाड़ी छोड़ गंव की तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. गाड़ी की तलाशी लेने पर कार्टून में छिपाकर रखा अलग- अलग ब्रांड का शराब बरामद हुआ. जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >