टेंपो पलटने से आधा दर्जन कांवरियां घायल

बहादुरगंज थाना अंतर्गत नटवापाड़ा में कांवरियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया

किशनगंज बहादुरगंज थाना अंतर्गत नटवापाड़ा में कांवरियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें आधा दर्जन कांवरियां घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में सभी घायल कांवरियाें को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सदर अस्पताल में सभी घायल कांवरियों का इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बहादुरगंज अंतर्गत मानस गांव से एक टेंपो में सवार होकर एक दर्जन कांवरियां बारसोई मुकुरिया धाम भगवान शिव को जलाभिषेक करने जा रहा था. घायल में ताप्ती देवी, सुमन देवी, दीपक कुमार, जानकी सिंह, मनोज सिंह, किरण कुमारी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >