बहादुरगंज बहादुरगंज पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर दारूलउलूम चौक के समीप पशु क्रूरता अधिनियम में पिकअप वाहन सहित उसमें लोड दुधारू पशुओं को धर दबोचा एवं जप्त वाहन सहित साथ मे रहे कारोबारियों को भी पुलिस थाने पर ले आयी. ये कारोबारी चार अलग-अलग पिकअप वाहनों में लोड कर उत्तम नस्ल की 10 दुधारू गाय व आधा दर्जन बछड़े को मुज्जफरपुर से सिलीगुड़ी किसी मवेशी खटाल में ले जा रहे थे. घटना बीते गुरुवार की अहले सुबह तकरीबन 4 बजे की है. मिली सूचना के अनुसार धंधे में शामिल कारोबारी इन पशुधनों को अलग-अलग पिकअप वाहन में लोड कर सिलीगुड़ी स्थित किसी मवेशी खटाल में ले जा रहे थे. जहां हाइवे पर पुलिस की नजर मवेशी लोड वाहनों पर गयी एवं पुलिसिया जांच पड़ताल के बीच पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वाहन सहित सभी पशुधनों को पुलिस थाने पर ले आयी. जहां वाहन के साथ चल कारोबारी अपने पशुधनों की जानमाल व सुरक्षा को लेकर समुचित दाना-पानी देने के साथ ही इसकी सेवा में लगे हैं. पुलिस सूत्रों की सुनें तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मवेशियों को जप्त किया गया है. पुलिस मामले में अधिनियम के तहत संलिप्त कारोबारी से दंडस्वरूप जुर्माने लगाने की कारवाई में जुटी है. जिसके पश्चात सभी पशुधनों को विमुक्त कर दिया जाएगा.
327ई पर पुलिस ने वाहन से दस दुधारू गाय व आधा दर्जन बछड़े को किया जब्त
मिली सूचना के अनुसार धंधे में शामिल कारोबारी इन पशुधनों को अलग-अलग पिकअप वाहन में लोड कर सिलीगुड़ी स्थित किसी मवेशी खटाल में ले जा रहे थे.
