पोठिया पुलिस ने विशेष अभियान में चार लीटर देशी शराब किया जब्त, जावा का किया विनिष्ट

सारोगोरा पंचायत अंतर्गत डोंकपुल,बेकाखाड़ी आदिवासी टोले में पीएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र-बल द्वारा छापेमारी की गयी. इस दौरान एक घर से करीब चार लीटर देशी चुल्लू शराब जब्त की गयी.

पोठिया. पोठिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. थाना क्षेत्र के सारोगोरा पंचायत अंतर्गत डोंकपुल,बेकाखाड़ी आदिवासी टोले में पीएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र-बल द्वारा छापेमारी की गयी. इस दौरान एक घर से करीब चार लीटर देशी चुल्लू शराब जब्त की गयी. वहीं भारी मात्रा में जावा को विनिष्ट किया गया. शराब बनाने का उपकरण एवं कई भट्टियों को पुलिस ने ध्वस्त किया. इधर अवैध शराब की बरामदगी को लेकर गृहस्वामी के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि आदिवासी टोले में अवैध देशी शराब बनाने की गुप्त सूचना मिली थी. छापेमारी में चार लीटर शराब जप्त किया गया है और अग्रोतर कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने इस गांव के आदिवासी समुदाय के लोगों से प्रतिबंधित देशी शराब नहीं बनाने को लेकर सख्त हिदायत दी है.उन्होंने कहा कि छापेमारी अभियान क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >