आभूषण ठगी मामले में चार फ्राड गिरफ्तार

आभूषण ठगी मामले में चार फ्राड गिरफ्तार

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज में सोना चमकाने के नाम पर शुक्रवार को आभूषण साफ करने वाले गिरोह को सीमावर्ती बंगाल के भक्तिनगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. इसी गिरोह के सदस्यों ने शुक्रवार को ही बहादुरगंज में लोगों को चूना लगाया था. बता दें कि उक्त मामले में पीड़ित नरेश जैन के भाई दिलीप जैन ने बताया कि सिलीगुड़ी में पकड़े गए अपराधियों ने ठाकुरगंज में अपराध करते समय एक ही ड्रेस पहना था. लोगों ने ठाकुरगंज पुलिस से उन अपराधियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करने की मांग की है, जिससे किशनगंज सहित अन्य स्थानों से हुए अपराध का खुलासा हो सकता है. गिरफ्तार युवकों के नाम पंकज साव, पांडव कुमार, शंभू साव व गुड्डू मंडल है. ये सभी कटिहार जिला के रहने वाले है. गिरफ्तार युवक सिलीगुड़ी के विभिन्न होटलों में रहकर ठगी कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >